Gorakhpur News: स्नान करने गए युवक की मझना नाला में डूबने से मौत
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के खैराबाद स्थित रामघाट के पास मझना नाला में रविवार शाम स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। परिजन और ग्रामीण उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अनीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। खैराबाद गांव निवासी अनीश निषाद (23) पुत्र छोटे लाल निषाद रविवार की शाम गांव के पास मझना नाला के रामघाट पर स्नान करने गया था। वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंच और उसे पानी से बाहर निकालकर सीएचसी चौरीचौरा ले गए। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.