गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन एवं आसपास के स्ट्रीट फूड वेंडरों को डरा धमका कर प्रशिक्षण के नाम पर दो-दो हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। खाने-पीने का स्टॉल लगाने वालों से वसूली के मामले की शिकायत व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से की तो सभी चौंक गए। अब विभाग जांच कर रहा कि वसूली करने वाले कौन लोग हैं? एक पुरुष एवं एक महिला ने खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी बताकर स्ट्रीट फूड वेंडरों से प्रशिक्षण के नाम पर दो-दो हजार रुपये वसूली कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की री-लेबलिंग पर नोटिसवसूली के मामले की शिकायत इस मामले में एक व्यापारी नेता ने उनके बताए हुए मोबाइल नंबर पर बात की तो उन्होंने बताया कि वे भारत सरकार की ओर से प्रशिक्षण देने के लिए अधिकृत संस्था के सदस्य ह...