गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खुर्द निवासी एवं स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन नाथ प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और फसल नष्ट करने का मुकदमा दर्ज किया है। त्रिभुवन नाथ प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनकी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर पैमाइश कर गाटा संख्या 305, 306 और 307 पर सीमा-चिह्न (पत्थर) लगवाया गया था। उस समय खेत में फसल होने के कारण मेड़ नहीं बन सकी थी। आरोप है कि 10 जुलाई को जब वह अपनी भूमि पर धान की रोपाई करा रहे थे, तभी मुंडेरी निवासी जोगेंद्र, हर्ष, गोलू और अमन वहां पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: आम के पौधे उखाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज आरोपितों ने गाली-गलौज की, विरोध करने पर धक्का-मुक्की की तथा 90 ...