Gorakhpur News: स्टार क्लब ने सेंट एंड्रयूज को दी शिकस्त
गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग बी डिवीजन के अंतर्गत 16 वें दिन बेहतरीन खेल देखने को मिले। इस दौरान गोरखपुर युनाइटेड व सरदार नगर फुटबॉल क्लब 0-0 की बराबरी पर रहे तथा स्टार क्लब भगवानपुर ने सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज को 5-0 से पराजित कर बढ़त हासिल की। पहले मैच के निर्णायक संजय साहनी, विकास कुमार, सौरभ और रतन सिंह रहे। वहीं, दूसरे मैच के निर्णायक दुर्गेश कुमार, अमरनाथ,फारूक और आमिर खान रहे। इस अवसर पर डॉ अमिल हयात खान, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, फकरुद्दीन अली, मोहम्मद नसीम और कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.