गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। डोहरिया कला स्थित एक निजी विद्यालय में आठ वर्षीय छात्र के घायल होने के बाद उसे बेंच पर अकेला छोड़ने का मामला सामने आया है। छात्र की दादी ने विद्यालय प्रबंधन पर इलाज नहीं कराने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि विद्यालय प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गिरने से बच्चे के सिर में चोट लगी थी और परिजनों को सूचना देने के बाद वे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

घटनाक्रम तेतरिया निवासी प्रदुम्न की पत्नी लीलावती देवी ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पोता कन्हैया डोहरिया कला स्थित निजी विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता है। 25 अगस्त को स्कूल से फोन आया कि बच्चे की तबीयत खराब है और उसे उल्टी हो रही है। महिला ने स्कूल प्रबंधन से बच्चे का उपचार क...