गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट। क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पिता के अनुसार, उनकी बेटी 12 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे घर से खजनी थाना क्षेत्र के कटघर स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...