Gorakhpur News: स्कूल गई छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, दो पर केस
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गुलरिहा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी भटहट कस्बे में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि बेलीपार थाना क्षेत्र के बाघागढ़ा गांव निवासी दीपक निषाद और खोराबार थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी रंजीत साहनी छात्रा को स्कूल के पास से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.