Gorakhpur News: स्कूल के लिए निकली नौवीं की छात्रा लापता
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली नौवीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर चिलुआताल क्षेत्र के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। गुलरिहा प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.