Gorakhpur News: स्कूलों में आईएएस-आईपीएस लगाएंगे करिअर की पाठशाला
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के अनुभव से करियर की राह भी मिलेगी। शासन की ओर से जारी आदेश में जिले में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के युवा अधिकारियों को हर माह कम से कम एक इंटरमीडिएट विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों से संवाद, मार्गदर्शन और अनुश्रवण करने के निर्देश दिए हैं। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और निजी विद्यालय भी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- अफसरों ने दिए विद्यार्थियों प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता के मंत्रतैयारी की प्रक्रिया जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अजित सिंह विद्यालयवार प्रारूप तैयार कर जल्द ही जिलाधिकारी को देंगे। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.