गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और गोरखपुर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटहवाइनार निवासी भोली देवी पत्नी रामकिशुन जायसवाल अपनी बेटी शिवानी के साथ स्कूटी से मोतीराम अड्डा स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। पावर हाउस के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और तेज रफ्तार से गोरखपुर की ओर भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने झंगहा थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है...