Gorakhpur News: स्कूटी पर कच्ची शराब लेकर जा रहा युवक पकड़ा गया
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के सरैया बाजार के पास पुलिस ने स्कूटी पर कच्ची शराब लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान स्कूटी के आगे रखी सफेद बोरी से कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर स्कूटी सीज कर दी और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, राजघाट क्षेत्र से स्कूटी पर कच्ची शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद गुलरिहा पुलिस ने सरैया बाजार के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी के आगे रखी सफेद बोरी में कच्ची शराब मिली। पकड़े गए युवक की पहचान सरैया बाजार निवासी प्रमोद निषाद के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर स्कूटी सीज कर दी। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.