गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तर प्रदेश की जिला इकाई की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को विवेक होटल के सभागार में मुख्यायुक्त एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में मानव सेवा और देशभक्ति की भावना विकसित करना प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश संस्था की ओर से निर्धारित गतिविधियों का लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया। बेसिक शिक्षा में संचालित गतिविधियों पर संतोष जताते हुए इन्हें सभी स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला आयुक्त स्काउट डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग की गतिविधियों का विस्तार कर अच्छे समाज के निर्माण में योगदान देना होगा। जिला सचिव रंजन र...