गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चंद्रमौली पांडे गुरु जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को अंडर-17 जिला स्तरीय बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां फ्री स्टाइल भार वर्ग 45 से 55 किलो, 56 से 65 किलो, 66 से 74 किलो, 74 किलो से ऊपर, एवं ग्रीको रोमन 55 से 65 किलो, और 66 से 74 किलो, कुल 6 भार वर्गों में कुश्ती प्रतियोगिताएं खेली गईं। प्रतियोगिता में लगभग 120 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ अनुज मित्तल एवं महासचिव नरसा अक्षय मिश्रा द्वारा पहलवानों का हाथ मिलाकर किया गया। सचिव कुश्ती मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जे पी सिंह एवं सचिव कबड्डी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, पन्ना लाल य...