Gorakhpur News: सौदा कर एक हजार दिया और लाखों का ट्रेलर लेकर फरार
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र में एक जालसाज वाहन स्वामी को एक हजार रुपये फोनपे कर विश्वास में लेने के बाद 35 लाख रुपये का ट्रेलर लेकर फरार हो गया। आरोपी ने वाहन में कुछ गड़बड़ी बताकर उसे ठीक कराने के बाद बाकी रकम देने का भरोसा दिया था। इसके बाद न रुपये दिए और न ही ट्रेलर का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमवां निवासी इबरार हुसैन ने पुलिस को बताया कि उनके नाम से 18 चक्का ट्रेलर बिहार में पंजीकृत है। 11 अगस्त को ट्रेलर पिपराइच क्षेत्र के अतरौलिया स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और ट्रेलर खरीदने की बात कही। दोनों के बीच 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोप है कि वाहन लेने से पहले व्यक्ति ने एक हजार रुपये फोनपे से भुगतान कर विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.