Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल, दो युवक हिरासत में
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद गुलरिहा पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें भी सीज कर दी गई हैं।पुलिस ने वीडियो की जांच कर युवकों की पहचान दुर्गेश निषाद और इमरान अली, निवासी जैनपुर टोला झगड़हवा के रूप में की। दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट न करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चलने वालों की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.