गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के सोनवे ढोलबजवा निवासी आकाश पासवान ने डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के ऊपर जाति सूचक टिप्पणी करने के आरोप में झंगहा थाने में तहरीर दिया है। तहरीर में आकाश ने बताया कि विजय निषाद ने 11 अक्तूबर की सुबह सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर के खिलाफ जाति सूचक टिप्पणी की। इससे बाबा साहब को मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंची। झंगहा पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी, जातीय नफरत फैलाने के आरोप में राजधानी मंगलपुर निवासी विजय निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...