गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र में सोनौली हाईवे पर हाईडिल के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार टूरिस्ट बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। साइकिल सवार अपनी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने चपेट में ले लिया। कैम्पियरगंज पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। टूरिस्ट बस को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज में सोनौली हाईवे पर बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भसना चौक पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...