Gorakhpur News: सोते बच्चे को कार से ले गया था प्रेमी,फिर खुद ही खोजने का करता रहा नाटक
गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी से पांच वर्षीय आरुष को अगवा कर हत्या करने के मामले में पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोप है कि मां के काम पर जाते ही उसके साथ रह रहा प्रेमी रितिक यादव कार से सोते हुए बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी के किनारे उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपी वापस कमरे पर पहुंचा और रूबी के साथ मिलकर बच्चे को आसपास तलाशने का नाटक करने लगा। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने वारदात स्वीकार की है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका के 5 साल के बेटे की हत्या कर राप्ती नदी में फेंका शव, प्रेमी ने कबूला जुर्म उसकी निशानदेही पर पुलिस नदी में बच्चे के शव की तलाश कर रही है।महरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.