Gorakhpur News: सॉफ्टवेयर से खोला लॉक,कैमरों को खगांल गाड़ी किया बरामद
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई की स्कार्पियो चोरी के मामले में पुलिस ने हाईटेक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से महज दस मिनट में स्कार्पियो का लॉक खोल लिया और वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बिहार के गोपालगंज जिले से चोरी की गई स्कार्पियो बरामद कर ली है। अब गिरोह के अन्य सदस्यों, वारदात में इस्तेमाल कार और प्रदेश में वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। शाहपुर थाना क्षेत्र के घोषीपुरवा निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई अभयनंदन यादव की स्कार्पियो 11 जुलाई की भोर में उनके घर के बाहर से चोरी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.