Gorakhpur News: सैलून संचालक पर हमला, बाइक तोड़ी और हेलमेट लेकर भागे
गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर पेट्रोल पंप के पास मनबढ़ों ने सैलून संचालक और उसके मामा पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बाइक में तोड़फोड़ की और दो हेलमेट लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगवां जैतपुर निवासी वीरेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह सैलून बंद कर मामा अविनाश शर्मा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। छपिया चौराहे के पास कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। वहां से निकलकर वह खानिमपुर पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मैजिक वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। हमलावर बाइक क्षतिग्रस्त करने के बाद दो हेलमेट लेकर फरार हो गए। प्रभारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.