Gorakhpur News: सैनिक स्कूल में पैरेंट वेटिंग हॉल और परमवीर चक्र दीर्घा का उद्घाटन
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सैनिक स्कूल गोरखपुर में सोमवार को नवनिर्मित पैरेंट वेटिंग हॉल और जनरल बिपिन रावत सभागार में स्थापित परमवीर चक्र दीर्घा का उद्घाटन मंडलायुक्त एवं एलबीए अध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल डीएस चौहान ने मंडलायुक्त को विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।इस दौरान मंडलायुक्त ने एकेडमिक बिल्डिंग का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। रसायन विज्ञान और गणित की कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों को विषयों को रटने के बजाय गहराई से समझने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.