Gorakhpur News: सेवा संकल्प पैकेज : चार सौ से अधिक श्रमिकों ने कराई स्वास्थ्य जांच
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के औषधालय पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को श्रम विभाग की ओर से 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 400 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ एवं उन्हें निःशुल्क परामर्श व दवाइयां भी वितरित की गईं। उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने शिविर में उपस्थिति श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक ईएसआईसी डॉ. आशीष कुमार गौतम, पूर्वांचल ब्रीड्स एंड हैचरी एसोसिएशन व चेंबर का इंडस्ट्रीज गोरखपुर से राजीव कुमार सिंह, श्रम विभाग से सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 150 से अधिक श्रमिकों ने कराया स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.