Gorakhpur News: सेवा संकल्प अभियान में दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेंट एंड्रयूज कॉलेज के फुटबॉल मैदान में गुरुवार को मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. आरएन सैमुअल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता पॉटर ने किया। नोडल अधिकारी प्रो. जेके पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.