गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्र के 100 से अधिक मलिन बस्तियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसका आगाज शुक्रवार से हो गया। बसंतपुर सिटी पॉलीक्लिनिक पर स्वास्थ्य शिविर का भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और नोडल अधिकारी डॉ एनके द्विवेद्वी के साथ शुभारंभ किया। जिले के सीएमओ डॉ. राजेश झा ने भी बसंतपुर सिटी पॉलीक्लिनिक में लगाए गए विशेष स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि शुक्रवार को 12 मलिन बस्तियों के लोगों के लिए तीन केंद्रों पर शिविर लगाए गए। बसंतपुर के अलावा शहरी स्वास्थ्य केंद्र अंधियारीबाग और जाफरा बाजार में शिविर का आयोजन किया गया। बसंतपुर सिटी पॉलीक्लिनिक पहुंचे सीएमओ ने बताया कि वहां 53 से अधिक मरीज स्वास्थ्य जा...