गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग बी डिविजन के अंतर्गत 14 वे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब ने सनातन फुटबॉल क्लब को 2-1 से तथा दूसरे मैच में ब्लू सफायर ने यंग ब्वायज चारगांव को 5-0 से पराजित कर बढ़त हासिल की। पहले मैच के निर्णायक संजयसाहनी, भुआल निषाद, फारूक अली और रतन सिंह रहे। वहीं, दूसरे मैच के निर्णायक अमरनाथ, रहमतुल्लाह, दुर्गेश, घनश्याम सिंह रहे। इस अवसर पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव, हमजा खान, डॉ. अमिल हयात खान, डॉ. विवेक यादव, सौरभ श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, आमिर खान, कुर्बान अली, मोहम्मद नसीम, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...