Gorakhpur News: सूरह नास बुराइयों से बचने की देती है प्रेरणा
गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर, जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद व सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में कुरआन शरीफ के विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि सूरह नास कुरआन शरीफ की 114वीं और अंतिम सूरह है। कहा कि सूरह नास इंसान के ईमान को मजबूत करती है और बुराइयों से बचने की प्रेरणा देती है। विशिष्ट वक्ता हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि अल्लाह ही सबका रक्षक और पैदा करने वाला है। इस दौरान आसिफ महमूद, आस्मा खातून, अदीबा, सानिया, उम्मे ऐमन, ज्या वारसी, जिक्रा शेख, शिरीन आसिफ, तानिया अख्तर, शिफा खातून, फिजा खातून, शिफा नूर, नूरजहां शरीफी, असगरी खातून, मुबश्शिरा कुरैशी, मुअज्जमा कुरैशी, रहनुमा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मां की गोद बच्चे की पहली तालीगाह होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.