गोरखपुर, सितम्बर 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद । तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड तालाब में डूबे करीब 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूरजकुंड तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। तिवारीपुर पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में युवक की तलाश शुरू की। शाम करीब 4:30 बजे टीम ने शव बरामद किया। शव की पहचान भरत उर्फ रुदल पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ भारतीय, निवासी रमदत्तपुर, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पोखरी में मिला युवक का शव, डूबने से की आशंका घटना के बाद कुछ देर के लिए सूरजकुंड तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। प...