गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की भाजपा की तैयारी है। इस प्रदेशव्यापी अभियान का आगाज 19 नवंबर को गोरखपुर से होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे। आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच भाजपा इस अभियान के जरिए सरकार और संगठन की पहुंच सीधे जनता तक बनाने के साथ जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की कवायद में जुटी है।जन चौपाल की तैयारियों को लेकर शनिवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में संगठन की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मोर्चा के चेहरों के भरोसे विधानसभा म...