Gorakhpur News: सूनोसमिट में डॉ. रोशन झा ने दिया व्याख्यान
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। अल्ट्रासाउंड जांच को लेकर चेन्नई में हुए अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में गोरखपुर से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रोशन झा शामिल हुए। उन्होंने पेट में दाएं तरफ होने वाली बीमारियों पर व्याख्यान दिया है। इस कांफ्रेंस में शामिल होने वाले वह पूर्वांचल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट रहे। डॉ. रोशन झा बतौर एक्सपर्ट आमंत्रित किया गया। इस कांफ्रेंस में विश्व के 2000 से अधिक रेडियोलॉजिस्ट शामिल हुए। डॉ. रोशन झा ने बताया कि पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कई बीमारियों का पता लगा लेता है। इसमें पेट में अपेंडिक्स, आंत में ट्यूमर, टीबी, गांठ और घाव शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.