Gorakhpur News: सुरेंद्र नाथ पाठक की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित
गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. पंडित सुरेंद्र नाथ पाठक की पुण्यतिथि पर गुरुवार को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमापति उपाध्याय तथा संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सुभाष चंद्र शुक्ल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सुरेंद्र नाथ पाठक के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ हुई। इस अवसर पर मंत्री अनुज अस्थाना, हरिओम पाठक, पद्माकर दत्त तिवारी, भानु प्रताप पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, रवि प्रकाश शुक्ल, काशीनाथ मिश्र, गिरिजेश मणि त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.