गोरखपुर, नवम्बर 16 -- Gorakhpur News: केस-1 24 अप्रैल 2026 गोरखपुर क्लब के संचालक अम्बरीश श्रीवास्तव ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी जान ले ली थी। शौक और सुरक्षा के लिए अम्बरीश ने कुछ साल पहले पिस्टल खरीदी थी। इसने कितनी सुरक्षा की, यह किसी को नहीं पता, लेकिन अपने मालिक की ही जान ले ली यह सबको मालूम है। यह भी पढ़ें- पत्नी से झगड़े के बाद ठेकेदार ने की आत्महत्या, लाइसेंसी हथियार से मार ली गोली केस-2 बड़हलगंज के चौतिसा में 3 मई 2025 की रात रिटायर्ड होमगार्ड हरि नारायण यादव ने गुस्से में आकर अपने बड़े बेटे अनूप यादव और छोटी बहू सुप्रिया को गोली मार दी। बड़े बेटे की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि छोटी बहू इलाज के बाद घर लौट गई। अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में रिटायर्ड होमगार्ड जेल पहुंच गया। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली। केस-3 12 मई...