Gorakhpur News: सुबह 6:30 बजे तक झाड़ू नहीं लगी तो तय होगी जवाबदेही
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। सफाई कर्मचारियों की सुबह छह बजे उपस्थिति लेने के बाद उन्हें तत्काल कार्यस्थल पर भेजकर सुबह 6:30 बजे से हर हाल में झाड़ू और कूड़ा उठाने का काम शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। बार-बार देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही अधिकारियों को रोजाना वार्डों का सघन निरीक्षण कर कमियां तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं।सभी मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों और सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को प्रतिदिन सुबह छह से 6:30 बजे तक एक वार्ड का निरीक्षण करने के साथ पूरे जोन में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। सुबह करीब आठ बजे वार्ड का सघन निरीक्षण कर कमियां दूर करानी होंगी। दूसरी पाली में भी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.