Gorakhpur News: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को मिली पांच ह्वीलचेयर
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को कॉलेज प्रशासन ने पांच ह्वीलचेयर दी है। इस सुविधा से मरीजों को राहत मिलेगी। ब्लॉक में पहले से पांच ह्वीलचेयर थीं, अब इनकी संख्या 10 हो गई है। इसके अलावा 13 स्ट्रेचर भी उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने ह्वीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा रखी है, जो आधार कार्ड जमा कराने के बाद ही इन्हें देता है। बीआरडी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि पांच ह्वीलचेयर मिली है। पांच स्ट्रेचर और ट्राली मैन की तैनाती भी कर दी जाएगी। दवा वितरण केंद्र खोला जा रहा है और दो नए वार्ड भी बनाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News बेड की कमी से 20 दिनों से डायलिसिस सेंटर में नए किडनी मरीजों का रजिस्ट्रेशन बंद
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.