Gorakhpur News: सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में बनेगा आयुष्मान काउंटर
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में आयुष्मान काउंटर का संचालन होगा। लाभार्थियों के लिए यहां आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही आयुष्मान मरीजों को फ्री इंप्लांट अमृत फार्मेसी से मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में अमृत फार्मेसी का भी एक काउंटर होगा। जहां से चिकित्सक और पैरामेडिकल मेडिकल स्टाफ को मरीजों की जरूरत के हिसाब से इंप्लांट जारी किया जाएगा।बुधवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार ने सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब तक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में आयुष्मान मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं थी। इसके कारण बड़ी संख्या में गरीब मरीजों को समस्या हो रही थी। अब यह समस्या नहीं होगी। अगले हफ्ते से सभी सुविधाएं क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.