गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। यातायात तिराहे पर स्थापित देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को नगर निगम द्वारा हटाए जाने को लेकर शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। हालांकि, नगर आयुक्त अजय जैन के मुताबिक, यातायात तिराहे पर सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान प्रतिमा को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर निगम में रखा गया है। स्पष्ट किया कि प्रतिमा पुन: चौक पर स्थापित की जाएगी। शुक्रवार की रात यातायात चौराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को हटा दिया गया। इस पर आप पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने अपने समर्थकों संग पहुंच कर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि प्रतिमा को बिना किसी पूर्व सूचना हटाना बेहद आपत्तिजनक...