Gorakhpur News: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया चेन लुटेरा, जेल गया
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल क्षेत्र के गायत्रीपुरम में महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चेन बेचकर मिले 14,300 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। बरगदवा चौकी क्षेत्र के गायत्रीपुरम निवासी कौशिल्या देवी पत्नी स्वर्गीय रामबजन प्रजापति 17 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे टहलने निकली थीं। वह मीरा अस्पताल के पास पहुंची थीं, तभी नीले रंग की अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए।महिला की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष सूरज सिंह के निर्देश पर चौकी प्रभारी विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.