Gorakhpur News: सीनियर सिटीजन ने डे केयर में की बैठक
गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में गुरुवार को वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विविध प्रकार की गतिविधियों के संचालन पर सलाह मशवरा किया। इस दौरान तकरीबन 55 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से किसी ने प्रतिनिधित्व नहीं किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक प्रह्लाद गुप्ता एवं संरक्षक के रूप में गिरिजा शंकर तिवारी रहे। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पिकनिक, टूर, स्वास्थ्य कैंप, वित्तीय जागरूकता शिविर आदि के आयोजन पर चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.