Gorakhpur News: सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में बिना अनुमति आयोजन पर सदस्यता खत्म होगी
गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम के सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में अब संचालन समिति की अनुमति के बिना कोई बैठक या कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित पंजीकृत सदस्य की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। सेंटर के संचालन को व्यवस्थित करने और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए उपसभापति पूनम सिंह की अध्यक्षता में 27 अक्तूबर को हुई संचालन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सेंटर के संचालन के नियम तय बैठक में सेंटर के संचालन का समय कार्यदिवसों में सुबह सात से 10 बजे और दोपहर 12 से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पंजीकृत सदस्य अपना कोई संगठन, संघ या समूह नहीं बना सकेंगे। पूर्व में यदि किसी समूह ने इस तरह का संघ या समिति बनाई है तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.