Gorakhpur News: सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में बुजुर्गों ने धूमधाम से मनाई दिवाली
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह और उल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी और श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने वरिष्ठ नागरिकों को उपहार और मिठाई भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान सेंटर के संरक्षक सत्य प्रकाश पाठक ने अतिथियों का बुके और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रह्लाद दास गुप्ता, केसी शुक्ला, एसबी त्रिपाठी, डीके शुक्ला, देशबंधु गुप्ता, अशोक पांडेय, मधुरलता श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार पाण्डेय, जेएन त्रिपाठी और आरकेसी मिश्रा आदि वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: मिठाई और फल वितरित कर जाना बुजुर्गों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.