Gorakhpur News: सीतापुर के मजदूर का खोराबार में मिला शव
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा गोला टोला में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गोंडा निवासी जितेंद्र निषाद (40) पुत्र रामवृक्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर रैक से सामान उतारने का काम करता था। उसकी कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों के मुताबिक, वह शराब पीने का भी आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.