गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा। खोराबार पुलिस ने रामनगर करजहां स्थित सीएसपी व हार्डवेयर दुकान में हुई नकदी चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 4,460 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, रामनगर करजहां निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शनिवार को अज्ञात व्यक्ति दुकान का पटरा तोड़कर 6,000 रुपये चोरी कर ले गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुग्रीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...