Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुनी लोगों की समस्याएं, दिया कार्रवाई का भरोसा
गोरखपुर, सितम्बर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव, हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से कराएं। उन्होंने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 200 लोगों से मिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.