गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। ​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर को 1663 करोड़ रुपये की लागत वाली 88 विकास कार्यों का उपहार देंगे। चौरीचौरा एवं गोरखपुर गोड़धोइया नाला बिछिया पुल से लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ बुनियादी ढांचे, सुगम यातायात, बाढ़ बचाव, जलभराव से मुक्ति और सीवरेज प्रबंधन से जुड़ी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरक्षनगरी को आज देंगे पंद्रहवें सेतु का तोहफाचौरीचौरा में रेल ओवरब्रिज और विकास कार्य मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम पूर्वाह्न चौरीचौरा के भोपा बाजार में होगा। यहां वह ​गोरखपुर-भटनी रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 147बी पर 59.44 करोड़ रुपये की लाग...