Gorakhpur News: सीएम ग्रिड में सड़क ही नहीं, पूरा कॉरिडोर बना स्मार्ट
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) योजना में फेज वन के तहत 1.88 किमी लम्बी स्मार्ट सड़क का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 सितंबर को लोकार्पण करेंगे। सोमवार को नगर आयुक्त अजय जैन ने निरीक्षण कर सड़क के निर्माण कार्यों का जाएजा लिया और लोकार्पण की तैयारियों के निर्देश दिए। राजीवनगर कुआ से हाइडिल स्टेशन, मानहेलिया हाउस से मेडिकल कॉलेज रोड वाया दूरदर्शन केंद्र, ऋद्धि हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज रोड वाया शाहपुर थाना तक की इस रोड के निर्माण पर 45.03 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हो रही है। अब तक 27.62 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। कार्यदायी संस्था को 30 मई तक निर्माण पूर्ण करना था लेकिन चार माह के विलम्ब के बाद अब सड़क लोकार्पण को तैयार है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.