Gorakhpur News: सीएम ग्रिड के तहत स्मार्ट सड़क का निर्माण शुरू
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महानगर में सीएम ग्रिड फेज-दो के तहत स्मार्ट सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया। इसके तहत टाउन हॉल से बैंक रोड, विजय चौक होते हुए गणेश चौराहे तक स्मार्ट सड़क बनेगी। टाउन हॉल, बैंक रोड, विजय चौक और गणेश चौराहा शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवागमन वाले क्षेत्र हैं। इन मार्गों पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में स्मार्ट सड़क बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ ही लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत शहर के अन्य प्रमुख मार्गों को भी आधुनिक स्वरूप देने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.