गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा/ब्रह्मपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को चौरीचौरा में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चौरीचौरा के विधायक ई. सरवन निषाद ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। विधायक ने अपनी टीम के साथ नई बाजार, गोबडौर, माइधिया, नेकवार और भोपा बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जनता, व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान राजकुमार गुप्ता, संतोष उर्फ पकौड़ी गुप्ता, अमित जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, रामदयागर निषाद, रामसेवक निषाद, रमेश निषाद, वीरेंद्र निषाद, दुर्गेश गुप्ता, संतोष नेता, ग्राम प्रधान धनराज निषाद, शिवकुमार पासवान, रामललित कश्यप, राधेश्याम सहि...