Gorakhpur News: सीएम की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में युवक हिरासत में
गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एआई तकनीक से बनाई गई कथित आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पीपीगंज पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के अंतर्गत तिघरा गांव निवासी यशवीर सिंह पर सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री की एआई निर्मित कथित आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवक खुद को आम आदमी पार्टी का नेता बताता है।तस्वीर वायरल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और पीपीगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.