Gorakhpur News: सीएमओ ने यूपीएचसी गोरखनाथ का किया निरीक्षण, गैरहाजिर मिला कर्मचारी
गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीएमओ डॉ राजेश झा ने गोरखनाथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीएचसी) का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉफ नर्स को एचपीवी टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चे के परिजन से टीकाकरण की सेवाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक स्वास्थ्यकर्मी से सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि 14 से पंद्रह वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को एचपीवी से बचाव का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। सीएमओ ने उपस्थित फार्मासिस्ट और स्टॉफ नर्स से अन्य कर्मियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इससे पता चला कि एक स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद नहीं है। डॉ झा ने उससे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.