Gorakhpur News: सीएचसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्यालय में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना में कार्यालय में लगी एसी, महत्वपूर्ण कागजात और मेज सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 11.20 बजे सीएचसी कार्यालय में लगी। धुआं और आग की लपटें दिखाई देते ही अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर इक्विपमेंट का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.