गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: सहजनवा। सहजनवा थाना चौराहे से आगे हाईवे पर गुरुवार को सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उरुवा थाना क्षेत्र के देवराजपार निवासी 35 वर्षीय दिनेश मौर्या बाइक से सिलेंडर लेकर खलीलाबाद की ओर जा रहे थे। थाना चौराहे से आगे ट्रक ने बाइक समेत दिनेश को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...